Thursday, 22 December 2011

गीता बसरा के साथ ‘कुश्ती’ में दिखेंगे हरभजन!


 भले ही ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का चयन भारतीय क्रिकेट टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए नहीं किया गया हो लेकिन खेल के मैदान में उनकी व्यस्तता जारी है। भज्जी कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले कुश्ती से जुड़े कार्यक्रम 'रिंग का किंग' में चैनल के सद्भावना राजदूत के तौर पर नजर आएंगे।
चैनल के प्रवक्ता ने कहा कि हां, भज्जी अगले वर्ष की शुरुआत में प्रसारित होने वाले कुश्ती के कार्यक्रम में उपस्थित होंगे। शो में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के 30 पहलवान देसी पहलवानों से भिड़ेंगे। भज्जी शो में उत्साहवर्धक बात करते हुए नजर आएंगे।

No comments:

Post a Comment